
x
Haryana हरियाणा: जिले के बाबा लदाना गाँव में पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। अब तक 45 से 50 लोग बीमार पड़ चुके हैं। इनमें से 32 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को भी चार लोगों की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज शुरू किया। इस गंदे पानी को पीने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीण दीपू ने बताया कि उसकी माँ, दो बहनें, चाची और भाई शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। ये सभी उल्टी-दस्त और पेट दर्द के साथ-साथ पेशाब रुकने की समस्या से पीड़ित हैं।
यह सब गाँव में सप्लाई हो रहे गंदे पानी के कारण हुआ है।गाँव में उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लोग गंदा पानी पी रहे हैं, लेकिन पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। गाँव में करीब तीन जगहों पर पानी की पाइपलाइन लीकेज है, जिससे नालियों का गंदा पानी घरों में आ रहा है।
TagsHaryanaतबीयत40 से 50बीमारHaryanahealth40 to 50fell ill जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





