हरियाणा

Haryana: भूकंप से सहमे लोग, दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकले

Sarita
10 July 2025 10:28 AM IST
Haryana: भूकंप से सहमे लोग, दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकले
x
Haryana हरियाणा: उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सुबह 9:04 से 9:05 बजे के बीच दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में धरती हिली।अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन की टीमें स्थिति पर नज़र रख रही हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र झज्जर से लगभग 10 किलोमीटर उत्तर में स्थित था।
हरियाणा के सोनीपत, रोहतक और जींद में भूकंप के झटके विशेष रूप से महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। सोनीपत में सुबह 9:05 बजे आए झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, रोहतक और जींद में भूकंप के झटके के साथ गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, जयपुर और मेरठ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि ज़्यादातर जगहों पर ये हल्के थे।
Next Story