हरियाणा

Haryana: मां-बाप ने पार की हैवानियत की हदें

Bharti Sahu 2
14 July 2024 12:19 PM IST
Haryana: मां-बाप ने पार की हैवानियत की हदें
x
Haryana हरियाणा: गौर रहे कि सोनीपत के पटेल नगर में कूड़े के ढेर में बेरहम माता पिता ने अपनी करीब चार माह की मासूम बच्ची के शव को पहले तो पेपर में लपेटा और बाद में उसे एक गत्ते के बॉक्स में रखकर वहां से फरार हो गए। शव मिलने की सूचना मिलते ही सोनीपत के इस इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
इस मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि राठधाना रोड पर एसबीआई बैंक वाली गली में एक बॉक्स में बच्ची का शव है। इस सूचना पर हम यहां पहुंचे थे। अभी इसकी पहचान नही हो पाई है और इसके मां बाप की तलाश की जा रही है।
Next Story