छत्तीसगढ़

Janjgir में 25 मजदूर घायल, छोटा पिकअप पलटने से हुआ बड़ा हादसा

Nil dhankar
14 July 2024 11:55 AM IST
Janjgir में 25 मजदूर घायल, छोटा पिकअप पलटने से हुआ बड़ा हादसा
x

जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa । जिले के चारपारा से ठडगा बहरा गांव के बीच मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन पलट गया। हादसे में 25 मजदूर घायल 25 workers injured हुए हैं। जिसमें 4 की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

chhattisgarh news जानकारी के अनुसार छोटा हाथी वाहन में 30 से 35 लोग सवार थे। जिनमें पुरुष,महिला, युवक, युवतियां शामिल हैं। सभी भारत माला प्रोजेक्ट सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करने जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार में होने की वजह से वाहन ने नियंत्रण खो दिया। chhattisgarh

janjgir road accident सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन सड़क में पलट गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से सीएचसी अस्पताल लाया गया। हादसे में 25 लोग घायल हुए। जिसमें 4 को बिलासपुर रेफर किया गया। घायलों का नाम रिया (20) ,राधिका (22), सावित्री (45) और संतोषी (60) है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर और बीडीएम अस्पताल चांपा भर्ती कराया गया। सभी का प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Next Story