
x
Haryana हरियाणा: दादरी जिले के बौंद कलां में फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। तीन भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बौंद कलां निवासी सुधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को उसके ही गांव का ईश्वर उसके घर के बाहर आया और जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगा।
उसकी पत्नी उसे घर के अंदर ले गई। उसने अपने घर के अंदर से उसे और उसके भाइयों संजय व अशोक को जान से मारने की धमकी दी। जिसके कुछ देर बाद ही उसके घर के सामने की दिशा में दो बार फायरिंग जैसी तेज आवाज सुनाई दी, जिससे गांव में भय का माहौल है। सुधीर ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व फायरिंग करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsHaryanaदादरीफायरिंगदहशतपुलिसजांच HaryanaDadrifiringpanicpoliceinvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





