हरियाणा

Haryana: ट्रॉली बैग में महिला का शव मिलने से हड़कंप

Sarita
5 May 2025 8:07 AM IST
Haryana: ट्रॉली बैग में महिला का शव मिलने से हड़कंप
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को सड़क किनारे ट्रॉली बैग में एक महिला का शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं शव को किसी दूसरी जगह से लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला की पहचान के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
25 हजार का इनाम
पूरा मामला गुरुग्राम के शिव नादर स्कूल के पास का है। यहां सड़क किनारे खून से लथपथ एक महिला का शव मिला। किसी ने महिला के शव को ट्रॉली बैग में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि शव के सिर पर चोट के निशान हैं। वहीं मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इसके अलावा हत्या का मामला दर्ज कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, "मृतका ने हरे रंग का टॉप और हरे रंग की जींस पहन रखी थी और उसके दाहिने हाथ में चूड़ी थी। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर टैटू और बाएं हाथ में ब्रेसलेट था। उसके बाएं हाथ के अंगूठे पर 8 नंबर का टैटू था और बाएं कंधे के थोड़ा नीचे काले और लाल रंग से 'मां' लिखा हुआ था।
उन्होंने आगे बताया, "हम मृतका की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और मृतका की पहचान बताने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।" गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका की उम्र 30 से 35 साल है। महिला का शव फरीदाबाद रोड पर बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर जाकर फिंगरप्रिंट लिए। इसके अलावा डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी जरूरी जांच की है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का शव किसी दूसरी जगह से लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story