
x
Haryana हरियाणा: नए साल की शुरुआत सड़क हादसों के साथ हुई। हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दौरान चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात हरियाणा के पांच युवक घूमने के लिए हरिद्वार आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
कार में बैठे केयर सिंह (35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य (38) पुत्र हवा सिंह, मनीष (36) पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रकाश (40) पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घासीराम को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पांचों युवक एक ही गांव लिसाड़ी जिला रेवाड़ी हरियाणा के रहने वाले थे।
TagsHaryanaकार-ट्रकटक्करचारमौतHaryanacar-truckcollisionfourdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





