
x
Haryana हरियाणा: टोहाना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बलियाला हेड के पास ट्रेन की गति धीमी होने पर रोहताश ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इस दौरान वह संतुलन खो बैठा और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गुंजन घायल हो गई। हादसे में गुंजन का एक पैर कट गया है।
मृतक की पहचान टोहाना निवासी 30 वर्षीय रोहताश के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी गुंजन के साथ जींद जिले के गांव थुआ से लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही जाखल रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रोहताश पिछले दो साल से टोहाना में अपने भाई राममेहर के पास रह रहा था और मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसका भाई राममेहर अनाज मंडी में आढ़ती है। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी शनिवार को ही दोनों बेटों के साथ मायके गई थी।
TagsHaryanaचलती ट्रेनहादसाHaryanamoving trainaccident जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





