हरियाणा

Haryana: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने होमगार्ड को कुचला

Sarita
24 Feb 2025 12:41 PM IST
Haryana: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने होमगार्ड को कुचला
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला चरखी दादरी से सामने आया जहां पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात एक होमगार्ड को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा दादरी-दिल्ली रोड एनएच 334बी पर गांव इमलोटा में पुलिस चेक पोस्ट पर हुआ।
पुलिस ने हादसे में मारे गए 40 वर्षीय होमगार्ड देवेंद्र कुमार के शव को दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह के सामने परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने मृतक होमगार्ड के बेटे को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गांव रावलधी निवासी देवेंद्र कुमार करीब 15 साल से होमगार्ड में तैनात थे।
Next Story