हरियाणा

Haryana : दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते अचानक मकान की छत से गिरा बच्चा, बिजली के तारों में फंसा

Sarita
25 April 2025 11:43 AM IST
Haryana : दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते अचानक मकान की छत से गिरा बच्चा, बिजली के तारों में फंसा
x
Haryana हरियाणा: चंडीगढ़ के मौलीजागरां के विकास नगर में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी। सूर्या नाम का 11 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते अचानक घर की छत से नीचे गिर गया और सीधे हाई वोल्टेज बिजली के तारों में फंस गया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम सी गईं। बच्चे की जान बचाने के लिए लोग काफी देर तक संघर्ष करते रहे और आखिरकार किसी तरह उसे नीचे उतारा गया।
वहां मौजूद दीपक नाम के व्यक्ति ने बताया कि घटना को देखकर कई लोग वीडियो बना रहे थे, जबकि कुछ लोग जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। छत से मदद करना मुश्किल था, इसलिए नीचे से डंडे की मदद से बच्चे की पीठ को ऊपर की ओर धकेला गया। कुछ प्रयासों में डंडा फिसल गया, लेकिन आखिरकार बच्चे को तारों से निकालकर नीचे उतारा गया, जहां उसकी सुरक्षा के लिए पहले से ही एक कार खड़ी थी।
बच्चे को तुरंत पंचकूला के नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे फिलहाल निगरानी में रखा गया है।
Next Story