हरियाणा

Haryana: दर्दनाक हादसा, स्कूटर सवार नर्स को भारी वाहन ने कुचला

Sarita
21 Feb 2025 12:40 PM IST
Haryana: दर्दनाक हादसा, स्कूटर सवार नर्स को भारी वाहन ने कुचला
x
Haryana हरियाणा: हिसार के दिल्ली रोड स्थित सेक्टर 9-11 चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार एक नर्स को भारी वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान हिसार के गांव भवाना निवासी वैभव की पत्नी रीना के रूप में हुई है, जो जिंदल अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। रीना इस समय नाइट ड्यूटी पर थी और शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान सेक्टर 9-11 चौक पर अज्ञात भारी वाहन ने उसे कुचल दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। मृतका की स्कूटी के पास उसका हेलमेट भी पड़ा मिला। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Next Story