
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव के चलते पलवल, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, गुरुग्राम और अंबाला में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश का येलो अलर्ट 24 से 27 अगस्त तक जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों के दौरान पलवल में 5.5 मिमी, रोहतक में 0.5 मिमी, सिरसा में 1.5 मिमी, सोनीपत में 13 मिमी, गुरुग्राम में 4.5 मिमी बारिश हुई। कुछ अन्य स्थानों पर मामूली बारिश दर्ज की गई।
मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून कमजोर बना हुआ है। साथ ही, पूरे क्षेत्र में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब हरियाणा में भी मौसम में बदलाव और मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी। बदले मौसम के चलते हिसार में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मानसून की द्रोणिका गुरुवार को गुजरात से राजस्थान के मध्य भागों और फिर हरियाणा, एनसीआर तक पहुँच गई। जिसके चलते हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। अब उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते 23 से 27 अगस्त के दौरान हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों की संभावना है।
TagsHaryanaबारिशऑरेंजअलर्टHaryanarainorangealert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





