
x
हरियाणा: हरियाणा के पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं ने अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ माता के दरबार में दान-दक्षिणा अर्पित की। श्री माता मनसा देवी मंदिर और श्री काली माता मंदिर कालका में पहले दिन कुल 25 लाख 9 हजार 665 रुपए दान के रूप में चढ़ाए गए।
मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार श्री माता मनसा देवी मंदिर में 17 लाख 1 हजार 285 रुपए और श्री काली माता मंदिर कालका में 8 लाख 8 हजार 380 रुपए दान के रूप में चढ़ाए गए। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में चांदी के आभूषण भी अर्पित किए। माता मनसा देवी मंदिर में चांदी के 8 नग और श्री काली माता मंदिर कालका में 6 नग चांदी के चढ़ाए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच करीब 1 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी तरह की परेशानी न हो।
51 शक्तिपीठों में से एक है मनसा देवी मंदिर
पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। कहा जाता है कि यहां माता सती का सिर गिरा था। जानकारी के अनुसार माता मनसा देवी मंदिर का निर्माण मनीमाजरा के महाराजा गोपाल सिंह ने वर्ष 1811 और 1815 में करवाया था। कहा जाता है कि मनीमाजरा के महाराज गोपाल सिंह ने एक मनोकामना मांगी थी। मनोकामना पूरी होने के बाद उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया था।
TagsHaryanaनवरात्रिमनसा देवीश्रद्धालुओंदानHaryanaNavratriMansa Devidevoteesdonationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





