
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा की टीम और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, भागते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, अपराध शाखा-1 यमुनानगर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अरुण, निवासी खेड़ा मोहल्ला जगाधरी, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सियालबा कानड़ी रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। भागते समय आरोपी सियालबा कानड़ी रोड स्थित अंडरपास की दीवार फांदते हुए पुल से नीचे कूद गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण कुख्यात नौनी राणा गैंग का शूटर है और गैंग के लिए हथियार सप्लाई का काम करता था। घायल आरोपी को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है। मौके पर थाना छप्पर पुलिस भी पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बदमाश को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
TagsHaryanaनौनी राणा गैंगशूटरपुलिसमुठभेड़HaryanaNauni Rana gangshooterpoliceencounter जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





