हरियाणा
Haryana News: घर के बाहर खेलते समय तालाब में गिरी मासूम,मचा कोहराम
Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 8:50 AM IST

x
Haryana News: रविवार देर शाम एक 2 साल की बच्ची खेलते समय घर के बाहर बने जोहड़ में डूब गई। घर के लोग खेतों में काम पर गए हुए थे और पीछे से यह हादसा हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद जब मां घर लौटी और बच्ची घर पर नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरु की। बच्ची घर के सामने ही बने जोहड़ में पानी के ऊपर तैरती हुई नजर आई। बच्ची की मां ने जोहड़ में कूद कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार टोहाना खंड के गांव नांगली में अमीन खान और सलमा की 2 साल की बेटी अपने भाई व अन्य बच्चों के साथ शाम को घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के लोग काम पर गए हुए थे। इसी दौरान बच्ची खेलते खेलते जोहड़ में जा गिरी। आरुषि के चाचा अमीन और मौसी सीमा ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद सलमा घर आई तो उसे आरुषि नहीं मिली। जिसके बाद परीजनों ने इधर-उधर उसकी तलाश शुरू कर दी। जब परिजनों ने घर के बाहर कुछ ही दूरी पर बने जोहड़ में देखा तो आरुषि पानी के ऊपर तैरती हुई मृत अवस्था में मिली।
TagsHaryanaखेलतेतालाबगिरीमासूमकोहराम Haryanaplayingpondfellinnocentuproar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





