छत्तीसगढ़

नशीली इंजेक्शन नहीं मिलने पर उगला हत्या का राज, अब चाकू मारकर फरार हुआ नशेड़ी

Nil dhankar
9 Sept 2024 8:07 AM IST
नशीली इंजेक्शन नहीं मिलने पर उगला हत्या का राज, अब चाकू मारकर फरार हुआ नशेड़ी
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर bilaspur news। राहुल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने नशे का इंजेक्शन ना देने पर अपने दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना शनिवार रात 11 बजे चिंगराजपारा अमरैया चौक के पास हुई। आरोपित ने चाकू मारने से पहले अपने दोस्त को यह कहकर चाकू मारा कि वह वही हैं, जिसने पुराना बस स्टैण्ड में चौहान की हत्या की है। पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हत्या के आरोपित द्वारा चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। bilaspur

पुलिस के अनुसार सरकंडा अमरैया चौक चिंगराजपारा निवासी गोलू नशे का आदी है। शनिवार रात 11 बजे दीपक सिंह उसके पास पहुंचा और नशे का इंजेक्शन की मांग करने लगा। गोलू ने उसे नशे का इंजेक्शन ना होने की बात बताई। गोलू के इन्कार करने पर गुस्साए दीपक सिंह ने चाकू से गोलू पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। चाकूबाजी में घायल गोलू को कुछ लोग सिम्स लेकर पहुंचे और उपचार के लिए दाखिल कराया।

स्थिति में सुधार होने के बाद जब गोलू ने सभी को घटना में शामिल युवक का नाम बताया तो पुलिस के कान भी खड़े हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद सरकंडा, तारबाहर व स्पेशल टीम सहित एसीसीयू की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपित की तलाश में लगाया गया है। अधिकारियों की मानें तो आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।


Next Story