हरियाणा

Haryana : मामूली झगड़े में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

Sarita
6 July 2025 2:11 PM IST
Haryana : मामूली झगड़े में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
x
Haryana हरियाणा: सिरसा के गांव रामनगरिया में मामूली कहासुनी के बाद चाचा-भतीजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा अजय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 25 जून की है।
जानकारी के अनुसार, रामनगरिया स्थित भाटिया पशु डेयरी फार्म पर कुछ लोग शराब पी रहे थे, तभी अजय कुमार और उसके भतीजे गुड्डू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर गुड्डू ने अजय कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अजय को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 जुलाई की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो अब जांच का अहम हिस्सा है।
अजय कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के गांव बालासोढ़ के रहने वाले थे और सिरसा के रामनगरिया में सरदार मनप्रीत सिंह भाटिया की डेयरी में काम करते थे। उनके दो बेटे हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बताया जा रहा है कि अजय और उसके भतीजे गुड्डू के बीच पिछले 8 सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि गुड्डू ने अजय की जमीन पर कब्जा कर लिया था और रंजिश के चलते उसे धोखे से सिरसा बुलाया था। गुड्डू ने अजय को फोन करके सिरसा बुलाया था और कहा था कि वह उसे नौकरी लगवा देगा और एडवांस पैसे भी देगा। इस धोखे में आकर अजय 17 मई को बिहार से सिरसा आ गया। अब इस साजिश के पीछे का सच सामने आ रहा है- जहां लंबे समय से चली आ रही जमीन की रंजिश ने एक जान ले ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Next Story