
x
Haryana हरियाणा: पानीपत के नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में होली पर हुए झगड़े के बाद युवकों के बीच रंजिश को परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद सोमवार को दोनों में फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद भी किसी के परिजनों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यह बड़ी लापरवाही मंगलवार देर रात दो दोस्तों की मौत का कारण बन गई। हमलावर अब वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि सूरज और नीरज अच्छे दोस्त थे, दोनों रोजाना शाम को कुछ समय साथ बिताते थे। मंगलवार को भी वे साथ थे। परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उन्हें चाकू से हमले की खबर मिली।
नीरज दो बहनों का इकलौता भाई था। मंगलवार को उसकी 10वीं की परीक्षा खत्म हुई थी। उसकी हत्या की खबर मिलते ही दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के आंसू थम नहीं रहे। परिजन भी देर रात जिला नागरिक अस्पताल में बैठे रहे। पिछले दो दिनों में दो हत्या के मामलों में तीन लोगों की जान जा चुकी है।
फार्मा कंपनी मैनेजर की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि मंगलवार रात जसबीर कॉलोनी में दो दोस्तों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। तहसील कैंप थाना पुलिस और सीआईए की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हैं।
TagsHaryanaदोस्तोंहत्या Haryanafriendsmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





