हरियाणा

Haryana: दोस्तों के साथ मेला देखने गए नेशनल खिलाड़ी की तालाब में डूबने से मौत

Sarita
28 July 2025 9:51 AM IST
Haryana: दोस्तों के साथ मेला देखने गए नेशनल खिलाड़ी की तालाब में डूबने से मौत
x
Haryana: भिवानी जिले के गांव कितलाना में सेपक टकरा खेल के नैशनल लैवल के खिलाड़ी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ गांव कितलाना में तीज का मेला देखने गया था। इसी दौरान मेला स्थल के पास बने तालाब में नहाने के लिए उतर गया और डूब गया। उसने चिल्लाते हुए बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग उसे बचाने तालाब में कूदे लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण छात्र पानी में समा गया था।
करीब आधे घंटे बाद उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। लोगों ने सी.पी. आर. देकर उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसे तुरंत भिवानी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस और रविंद्र के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक की पहचान चरखी दादरी के गांव पैंतावास खुर्द निवासी रविंद्र के रूप में हुई है जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। रविंद्र की मौत से उसके साथी खिलाड़ियों में भी शोक है।
Next Story