
x
Haryana: रोहतक के लाखन माजरा गांव में बास्केटबॉल के कोर्ट पर प्रैक्टिस करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रैक्टिस करने के दौरान पोल खिलाड़ी हार्दिक के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, गांव के खेल ग्राउंड में बने बास्केटबॉल के कोर्ट पर एक सोलह साल का नेशनल लेवल बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहा था। वह अकेला हादसे के समय प्रेक्टिस कर रहा था। जब यह हादसा हुआ जब वह पोल से लटकने का प्रयास कर रहा था। एक बार लटका मगर कुछ नहीं हुआ। मगर वह दूसरी बार पोल पर लटका तो लोहे का पोल उसके ऊपर गिर गया।
वहीं पास ही प्रेक्टिस कर रहे अन्य खिलाड़ियों ने भाग कर उसे पोल के नीचे से बाहर निकाला। जिसे घायल हालात में पीजीआई रोहतक में लाया गया जहां कुछ देर बाद इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम हार्दिक उम्र 16 साल के रूप में हुई है।
हार्दिक ने कांगडा में 47वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोंगिता में सिल्वर, हैदराबाद में हुई 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज और पुडुचेरी में हुई 39 यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उसकी अचानक मौत से परिवार में गम का माहौल है।
TagsHaryanaखिलाड़ीपोलमौतHaryanaplayerpoledeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





