
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्याएं, लूट की वारदातें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला यमुनानगर से सामने आया जहां एक महिला की मौत के 5 महीने बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक महिला की बहू और उसके बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज कर लिया है। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां पत्नी को बॉयफ्रेंड से बात करने से टोकती थी, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
बहू ने सास की मौत की वजह चारपाई से गिरना बताया था। तब महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जिसके बाद शक होने पर एसपी कार्यालय में शिकायत सौंपी, जिस पर जांच करके पांच माह बाद केस दर्ज किया गया। पति ने बताया कि उसकी मां कभी तकिया नहीं रखती थी, लेकिन मरने से पहले तकिया रखा हुआ था। इसके अलावा सिर से खून भी रिस रहा था, जिसके चलते पति ने शक होने पर एसपी को शिकायत सौंपी। सीआईए-1 के इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
यमुनानगर के हरगढ़ के निवासी जितेंद्र सिंह की शादी 29 नवंबर 2023 को गांव मोमली वाला की रहने वाली 25 वर्षीय शिवानी से हुई थी। वह गांव में पत्नी, मां कमलेश, पिता सुमेर चंद और ताऊ रणबीर के साथ रहता था। जिस वक्त उसकी मां की हत्या हुई, उस समय वह करीब 5 किलोमीटर दूर एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने गया था। पति ने बताया कि 19 जुलाई की रात को वह फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट पर था। उस रात उसकी मां की तबीयत खराब थी। रात को उसने करीब 12 बजे शिवानी से फोन कर मां की तबीयत के बारे में पूछा। इस पर शिवानी ने कहा कि उन्हें बेचैनी हो रही है। जब उसे मां से बात कराने को कहा, तो शिवानी ने कहा कि बच्चा उठकर रोने लगा है और उसे उठाने के बहाने फोन काट दिया।
पति ने कहा कि उसने करीब पौने एक बजे फिर से शिवानी को फोन किया। इस पर शिवानी ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक है और थोड़ी देर बाद बोली कि मां चारपाई से गिर गई हैं। उसने पत्नी को कहा कि परिजन को बुला ले। इतनी देर में शिवानी ने कहा कि मां के सिर में चोट आई है, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, तो उनका शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।
TagsHaryanaसासहत्याख़ुलासाHaryanamother-in-lawmurderrevelation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





