हरियाणा

Haryana :प्रसव के दौरान मां की मौत, नवजात ने भी तोडा दम

Sarita
7 Jan 2025 8:20 AM IST
Haryana :प्रसव के दौरान मां की मौत, नवजात  ने भी तोडा दम
x
Haryana हरियाणा: पानीपत जिले में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। नवजात की भी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में गर्भवती महिला की मौत का कारण निम्न रक्तचाप माना जा रहा है। घटना की सूचना मतलौडा पुलिस को दी गई। महिला के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की जानकारी देते हुए मृतक महिला के पति अर्जुन ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के दलसिंहपाड़ा का रहने वाला है।
फिलहाल वह अपने परिवार के साथ पानीपत के गांव कवि में रह रहा है। उसके तीन बेटे हैं। वह कवि गांव में मुर्गी फार्म पर काम करता है। अर्जुन ने बताया कि उसकी पत्नी रंजीता नौ माह की गर्भवती थी। सोमवार सुबह रंजीता को प्रसव पीड़ा हुई। आशा वर्कर उसकी पत्नी को कवि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां से डॉक्टरों ने रंजीता को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। शाम को जब वह रंजीता को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story