हरियाणा

Haryana: मां-बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Sarita
1 April 2025 8:53 AM IST
Haryana: मां-बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
x
Haryana हरियाणा: पानीपत में वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह से घर से लापता थीं। मृतक मां-बेटी की पहचान 35 वर्षीय पूनम और 15 वर्षीय बेटी प्रिया के रूप में हुई है। जीआरपी ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अनाज मंडी के पीछे रेलवे लाइन पर मां-बेटी ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
जांच करने पर पता चला कि मृतक महिला चंदौली गांव में मिड-डे मील में रसोइया का काम करती थी। उसकी बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि मृतक पूनम का पति विकलांग है और नशे का आदी है। नशे की लत के कारण घर में झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story