
x
Haryana हरियाणा: बसई फ्लाईओवर के पास आज सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यहां रखा सारा सामान और कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
फायर ऑफिसर जन नारायण के मुताबिक यहां 200 से ज्यादा झोपड़ियां थीं। इनमें से ज्यादातर झोपड़ियों में लोग कपड़े की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह-सुबह इसमें अचानक आग लग गई। कपड़ों की वजह से आग तेजी से फैलने लगी और इसने भयानक रूप ले लिया। पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-37, सेक्टर-29, भीम नगर, उद्योग विहार और आसपास के फायर स्टेशनों से एक दर्जन से अधिक गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना में यहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।
TagsHaryanaआगझुग्गियांराख Haryanafirehutsashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





