
x
Haryana हरियाणा: बदलते मौसम ने हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश और आंधी के बाद आज से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मानसून अपने तय समय पर ही दस्तक देगा। जून के अंत में मानसून राज्य में प्रवेश करेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून का असर दिख रहा है, लेकिन इसके पहले आने की कोई उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। मानसून से पहले भी मई में राज्य में अच्छी बारिश हुई थी। मई महीने में हुई बारिश ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो 2024 में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से 5 फीसदी कम रहा था। हरियाणा में जून से सितंबर तक का समय मानसून का समय माना जाता है। आम तौर पर मानसून में 430.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन पिछले साल यह आंकड़ा 409.4 तक ही पहुंच सका था।
TagsHaryanaमानसूनमौसमHaryanaMonsoonWeatherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





