हरियाणा

Haryana : मानसून सक्रिय, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

Sarita
26 Jun 2025 10:49 AM IST
Haryana : मानसून सक्रिय, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। इसके बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। आज सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार आज 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश हो सकती है। 10 जिलों सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके अलावा 8 जिलों चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को हुई बारिश से सोम नदी का पानी बढ़ गया और लोगों के घरों में घुस गया। वहीं, फसलें जलमग्न हो गईं। 36 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इसके बाद अगले 7 दिन तक बारिश की संभावना है। बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।
अगले 3 दिनों में मौसम बदलेगा और बारिश के भी प्रबल आसार हैं। 27 जून से 29 जून तक राज्य में बारिश हो सकती है। कई जिलों में भारी बारिश होगी जबकि कुछ जिलों में मध्यम बारिश होगी। कल हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Next Story