हरियाणा

Haryana: लापता महिला का शव 9 दिन बाद नहर से बरामद

Bharti Sahu 2
1 Dec 2024 8:24 AM IST
Haryana:  लापता महिला का शव 9 दिन बाद नहर से बरामद
x
Haryana हरियाणा: शहर के मोहल्ला घीसा की ढाणी निवासी लापता महिला का शव शनिवार को जवाहर लाल नेहरू नहर से बरामद हुआ। महिला की पहचान 40 वर्षीय पूनम पत्नी अनिल के रूप में हुई है। वह 9 दिन पहले लापता हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह राहगीरों ने जेएलएन नहर में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नहर का पानी बंद करवाकर गोताखोरों की मदद से उसका शव बाहर निकाला।
सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतका के पति अनिल ने बताया कि वह मूल रूप से हुडिया जैतपुर का रहने वाला है। फिलहाल रेवाड़ी के घीसा की ढाणी में अपने परिवार के साथ रह रहा है। अनिल ने बताया कि 22 नवंबर को उसकी पत्नी पूनम घर से लापता हो गई थी और जब कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था। पिछले 9 दिनों से वे पूनम की तलाश कर रहे थे।
आज उसका शव नहर से बरामद हुआ, जिससे परिवार में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि पूनम दो बच्चों की मां थी। पूनम की मां की 11 नवंबर को मौत हो गई थी। इसके बाद से पूनम परेशान थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story