
x
Haryana हरियाणा: सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते समय लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। जिसमें युवा अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला सोनीपत के गन्नौर का है जहां एक नाबालिग लड़का कार में स्टंट का वीडियो बना रहा था, तभी कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी कार पर पलट गई। जिससे कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। दरअसल नाबालिग लड़का अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर नेशनल हाईवे-44 पर स्टंट का वीडियो बनाने के लिए घर से निकला था। उन्हें क्या पता था कि स्टंट का वीडियो बनाना उन्हें महंगा पड़ सकता है।
जीटी रोड पर मॉडर्न स्कूल के पास वीडियो बनाते समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार आगे चल रही कार से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जिससे कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे खड़ा किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsHaryanaस्टंटनाबालिगHaryanastuntminorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





