हरियाणा

Haryana: स्विमिंग पूल में नहा रही नाबालिग लड़की से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
22 July 2025 8:58 AM IST
Haryana: स्विमिंग पूल में नहा रही नाबालिग लड़की से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
Haryana हरियाणा: सोहना में स्विमिंग पूल में नहाते समय नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। यह घटना राजीव गांधी पार्क के पास स्थित एक फार्म हाउस में हुई। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित छात्रा के बयान पर 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भोंडसी जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी पार्क के पास एक फार्म हाउस में स्विमिंग पूल बना हुआ है। जहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। मैकेनिक का काम करने वाला आरोपी शाकिर वहां नहाने पहुंचा। उसकी नजर नाबालिग लड़की पर पड़ी। वह लड़की को धमकाने लगा।
आरोपी ने स्विमिंग पूल में नहाने के लिए पैसे मांगे। जब लड़की ने मना किया तो उसने जबरन उसके साथ बलात्कार किया। लड़की जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई। जिस पर परिजनों ने सोहना थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रवीण मलिक ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी शाकिर के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भोंडसी जेल भेज दिया है।
Next Story