
x
Haryana: बराड़ा के गांव अधोया (हिन्दवान) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक दुधारू गाय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में भारी रोष और आक्रोश का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अधोया निवासी लोकेश कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह, जो पेशे से किसान हैं। उन्होंने थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके पशु बाड़े में बंधी करीब छह वर्ष की दुधारू गाय की अज्ञात लोगों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पीड़ित के अनुसार गाय प्रतिदिन सुबह-शाम करीब 8 से 9 किलो दूध देती थी।
लोकेश कुमार ने बताया कि उनका पशु बाड़ा गांव के प्राचीन शिव मंदिर के पास स्थित है। 3 फरवरी की रात दूध निकालने के बाद गाय को बाड़े में बांध दिया गया था, लेकिन 4 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे जब वे मौके पर पहुंचे तो गाय मृत अवस्था में मिली। गाय के दोनों अगले पैर लाल कपड़े से बंधे हुए थे और मुंह को रस्सी से कसकर बांधा गया था। बाड़े के मुख्य गेट का कुंडा भी खुला हुआ पाया गया। शिकायत के आधार पर बराड़ा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsHaryanaदुधारू गायहत्यागांवआक्रोश Haryanamilking cowkillingvillageoutrage जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





