
x
Haryana हरियाणा: सोहना रोड स्थित सेक्टर-48 की विपुल वर्ल्ड सोसायटी के बिल्डर फ्लोर पर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग चौथी मंजिल पर लगी थी, जिस पर दमकल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना से पूरी सोसायटी में दहशत का माहौल है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि यह शॉर्ट सर्किट किस डिवाइस में हुआ। दमकल अधिकारियों के मुताबिक विभाग को मंगलवार रात करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद पहले सेक्टर-29 दमकल केंद्र से एक गाड़ी मौके पर भेजी गई, लेकिन जब सूचना मिली कि आग की लपटें काफी तेज हैं तो यहां से चार और गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
मौके पर पहुंची टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं अधिकारियों की मानें तो इस घटना में दो बेडरूम, एक डाइनिंग रूम समेत घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, दमकल अधिकारियों के अनुसार अभी आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को इसका कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं।
TagsHaryanaसोसायटीआगअफरातफरी Haryanasocietyfirechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





