हरियाणा

Haryana: फुटवियर पार्क की चार फैक्ट्रियों मे भीषण आग,कच्चा माल जला

Sarita
14 April 2025 9:38 AM IST
Haryana:  फुटवियर पार्क की चार फैक्ट्रियों मे भीषण आग,कच्चा माल जला
x
Haryanaहरियाणा: बहादुरगढ़ में फुटवियर पार्क की चार फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्रियों में रखा लाखों का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन फैक्ट्री मालिकों को आग लगने से लाखों का नुकसान जरूर हुआ है। आग लगने से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नरेंद्र छिकारा का कहना है कि छुट्टी का दिन होने के कारण अभी तक कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही है और फायर ब्रिगेड के इंतजाम नाकाफी हैं।
उन्होंने कहा कि सभी फैक्ट्रियां एक-दूसरे के बगल में हैं, जिसके कारण एक फैक्ट्री से शुरू हुई आग दूसरी और तीसरी और फिर चौथी फैक्ट्री तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मौके पर इंतजाम करने में जुटी हुई है और फायर ब्रिगेड लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं, ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके।
Next Story