Haryana हरियाणा : हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। तावड़ू सीआईए ने कार्रवाई करते हुए करीब 55 लाख रुपये की कीमत की 383.40 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुरविन्द्र, पुत्र कलवंत सिंह, निवासी नवी नगर थाना शेखपुर अहीर, जिला खैरथल (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली है।
सूचना के मुताबिक, आरोपी टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करता था, लेकिन इसी आड़ में नशे की सप्लाई करता था। गुप्त सूचना पर तावड़ू सीआईए टीम ने नोरंगपुर–तावड़ू रोड पर क्लीनैक्स कंपनी के आगे नाकाबंदी की। दोपहर करीब ढाई बजे एक सफेद स्विफ्ट डिज़ायर कार को रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस बैरिकेडिंग देखकर गाड़ी मोड़ने लगा।
पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से पॉलीथिन में भरी हेरोइन बरामद हुई, जिसका वजन इलेक्ट्रॉनिक कांटे से 383.40 ग्राम पाया गया।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से अपने गांव के ही आबिद नामक व्यक्ति के साथ मिलकर हरियाणा–राजस्थान बॉर्डर पर हेरोइन सप्लाई करता था। उसने बताया कि वह कई बार गुड़गांव, रेवाड़ी और नूंह के इलाकों में भी नशा पहुंचा चुका है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है।
TagsHaryanaनशातस्करीकार्रवाईHaryanadrugssmugglingcrackdown जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story







