
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीती रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति और उनके तीन बच्चे बाइक समेत फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में तिगांव रोड से गुजर रहे गंदे नाले में गिर गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। इस हादसे में 8 वर्षीय बच्ची साक्षी की मौत हो गई, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। 4 वर्षीय बेटे निखिल का शव सुबह बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मीनाक्षी उम्र 6 वर्ष और दोनों पति-पत्नी बच गए, जिन्हें समय रहते आसपास के लोगों ने गंदे नाले से बाहर निकाल लिया।
शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा
जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि दाताराम पुत्र चरण सिंह राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। बीती रात वह तिगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक पर सवार होकर राजीव कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहा था। बल्लभगढ़ बाईपास रोड के पास आते ही उनकी पत्नी रजनी, बेटी साक्षी उम्र 8 साल, बेटी मीनाक्षी उम्र 6 साल और बेटा निखिल उम्र 4 साल बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। तिगांव पुल के पास सड़क निर्माण के कारण रास्ता बंद था, लेकिन लोगों ने यहां से एक छोटा रास्ता बना दिया था, जिसके जरिए उन्होंने बाइक निकालने की कोशिश की। जिसके बाद उनकी बाइक असंतुलित हो गई और वे सभी नाले में गिर गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह दाताराम, उनकी पत्नी रजनी और 6 साल की बेटी मीनाक्षी को नाले से बाहर निकाला, लेकिन जब तक 8 साल की साक्षी को नाले से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। निखिल का शव सुबह बरामद किया गया।
TagsHaryanaहादसा2 मासूममौतHaryanaaccident2 innocent childrendeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





