
x
Haryana हरियाणा: कैथल जिले के नौच गांव में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस सतलुज यमुना लिंक नहर में गिर गई, जिससे उसमें सवार 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में बस चालक और महिला कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ।
जब पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस गांव के डेरों से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही थी। सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस में कुल 8 बच्चे सवार थे, जो सभी गंभीर रूप से घायल हैं। बस ड्राइवर और महिला कंडक्टर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
TagsHaryanaस्कूल बसनहर8 बच्चेघायलHaryanaschool buscanal8 childreninjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





