हरियाणा

Haryana :शराब ठेके पर गन पॉइंट पर लूट

Sarita
1 July 2025 10:29 AM IST
Haryana :शराब ठेके पर गन पॉइंट पर लूट
x
Haryana हरियाणा: सोमवार शाम को हथियारबंद बदमाशों ने सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित शराब के ठेके पर बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. बदमाश कार में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. यह वारदात बहालगढ़ थाना इलाके में हुई, चौंकाने वाली बात यह है कि इस शराब के ठेके से पुलिस थाना महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है. हाईवे के पास स्थित जी टाउन शराब के ठेके पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे|
हथियारों से लैस इन बदमाशों ने दुकान के कर्मचारियों को धमकाया और 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए. लूट की सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाने के साथ-साथ सोनीपत क्राइम ब्रांच की कई यूनिट मौके पर पहुंच गई. इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों ने बहालगढ़ थाना इलाके में शराब के ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है जिसमें करीब 50 हजार रुपये की लूट हुई है, शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
Next Story