हरियाणा

Haryana: बंदूक की नोक पर शराब की दुकान से लूट

Sarita
7 March 2025 8:04 AM IST
Haryana: बंदूक की नोक पर शराब की दुकान से  लूट
x
Haryana हरियाणा : नेशनल हाईवे-44 पर कुराड़ के पास स्थित शराब की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ठेकेदार के एजेंट से नकदी और ग्राहक से सोने की चेन व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मुरथल थाना पुलिस ने ग्राहक के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। उत्तर प्रदेश के आगरा के कमला नगर निवासी कपिल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी कार में दिल्ली से पानीपत जा रहा था। रात करीब नौ बजे जब वह मुरथल क्षेत्र में गांव कुराड़ के पास स्थित एक होटल के सामने पहुंचा तो उसने अपनी कार रुकवाई।
इसके बाद वह बीयर खरीदने के लिए दुकान पर चला गया। जब वह दुकान पर मौजूद था तो बाइक सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक ने हाथ में पिस्तौल पकड़ी हुई थी। दोनों बदमाशों ने पहले शराब ठेकेदार के एजेंट को पिस्तौल दिखाई और कैश बॉक्स से करीब आठ हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों बदमाशों ने उसे इशारा करके अपने पास बुलाया। इसके बाद उन्होंने उसका आईफोन और सोने की चेन लूट ली। बाद में वे उसे धमकाते हुए वहां से भाग गए। रात में शराब की दुकान से नकदी, मोबाइल और चेन छीनने की सूचना मिली थी। मामला दर्ज कर लिया गया है|
Next Story