
x
Haryana हरियाणा: गढ़ी केसरी रोड स्थित गैस गोदाम के सामने जनस्वास्थ्य विभाग की पानी की टंकी पर तीन युवक चढ़ गए। युवक इंटरनेट मीडिया के लिए रील बनाने के लिए करीब 120 फीट ऊंची टंकी पर चढ़े थे। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। मौके पर पहुंचे पार्षद अंकित त्यागी ने युवकों को आवाज देकर नीचे उतरने को कहा।
उनकी आवाज सुनते ही तीनों युवक तुरंत नीचे उतर आए और भाग गए। इस दौरान उनकी पहचान नहीं हो सकी। टंकी की ऊंचाई और आसपास फैले स्लैब की संकरी जगह को देखते हुए जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के लिए हर दिन युवा ऐसे खतरनाक स्टंट कर अपनी जान जोखिम में डालते हैं। पार्षद अंकित त्यागी ने लोगों से ऐसे स्टंट करने वालों को समझाने की अपील की और प्रशासन से भी मांग की कि टंकी के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
TagsHaryanaरीलजानदांवHaryanareellifestake जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





