
x
Haryana हरियाणा: जींद में रोहतक बॉर्डर के पास दो बाइक सवारों को गोलियों से भून दिया गया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। मृतक के खिलाफ हत्या, फिरौती, अपहरण और आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज हैं। हमलावर दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और आते ही 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जींद के राजपुरा भैण निवासी ऋषि लोहान के रूप में हुई, जबकि घायल युवक उसी गांव का मनीष बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजपुरा भैण निवासी ऋषि और मनीष रात करीब 9 बजे जींद से रोहतक जा रहे थे। जुलाना से आगे निकलने पर पौली के पास पेट्रोल पंप के पीछे से दो बाइकों पर चार युवक आए और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां लगते ही पीछे बैठा ऋषि उतर गया और मनीष बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन आरोपियों ने मनीष को भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी रोहतक की तरफ फरार हो गए।
Next Story





