
x
Haryana हरियाणा: नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव सिरोही बहाली में मंगलवार को खेत से गेहूं निकालते समय थ्रेसर में फंसने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सिरोही बहाली गांव के खेत में थ्रेसर से गेहूं निकालने का काम 30 वर्षीय वीरू पुत्र गुरुदयाल कर रहा था।
इस दौरान काम करते समय वीरू का हाथ थ्रेसर में आ गया। इसके बाद वह और फंस गया। सिर्फ उसके पैर बाहर थे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वीरू के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को थ्रेसर से बाहर निकाला तथा घटना की जानकारी ली। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsHaryanaथ्रेसरमजदूरमौतHaryanaThresherLaborerDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





