
x
Haryana हरियाणा: जिले के कुम्हारिया और खेड़ी गांवों के बीच खेड़ी माइनर नहर में अचानक दरार आ गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। इस घटना से करीब 10 एकड़ में लगी गेहूं और सरसों की फसलें पूरी तरह डूब गईं।किसान राजकुमार, सुनील कुमार, नेतराम और पृथ्वी सिंह की फसलें इस दरार से सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। गांववालों ने बताया कि राजकुमार की 4 एकड़ गेहूं की फसल, सुनील कुमार की 3 एकड़ सरसों की फसल और पृथ्वी सिंह की 3 एकड़ सरसों की फसल बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि अब उन्हें दोबारा बुआई करनी पड़ेगी, जिससे लागत और मेहनत दोनों बढ़ जाएगी।
नहर में दरार से बाढ़ का पानी नेतराम के ट्यूबवेल में भी भर गया, जिससे और नुकसान हुआ। जैसे ही पानी खेतों में भरने लगा, गांववालों ने तुरंत सिंचाई विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नहर में बढ़ते लीकेज को देखते हुए विभाग ने JCB मशीन से मरम्मत का काम शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दरार को भर दिया गया और नहर की मरम्मत कर दी गई। गांववालों के मुताबिक, खेड़ी माइनर का यह हिस्सा नहर का आखिरी हिस्सा है, इसलिए यहां पानी का प्रेशर कम है। इसी वजह से समय रहते दरार को रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
TagsHaryanaखेड़ी माइनरनहरदरारKhedi Minor Canalbreach जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





