
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के यमुनानगर जिले के गुमथला गाँव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों का पिकअप वाहन हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आ गया। हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे गाँव गुमथला से 15 कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। ये लोग गाँव के मंदिर में माथा टेकने के बाद एक कार में गाँव में घूम रहे थे। बारिश से बचाव के लिए वाहन पर तिरपाल डाला गया था, जिसे रोकने के लिए बीच में एक लोहे का पाइप लगाया गया था। गाँव की संकरी गलियों से गुजरते समय तिरपाल से निकला लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से छू गया। इससे पूरे वाहन में करंट दौड़ गया, जिससे वाहन के तीन टायर फट गए और वाहन में बैठे कांवड़िये बुरी तरह झुलस गए।
हादसे के वक्त गांव में कई लोग मौजूद थे, लेकिन करंट के डर से कोई भी तुरंत बचाव के लिए आगे नहीं आया। करंट खत्म होने के बाद ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुँचाया। जहाँ कुलदीप और हरीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिंकू और सुमित की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। अन्य 5-6 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
TagsHaryanaदोमौतघायलHaryanatwodiedinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





