
x
Haryana हरियाणा: एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सात साल के मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। बिलासपुर थाना पुलिस को मासूम बच्चे का शव सड़क किनारे मिला, जिसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। राहगीरों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से अलवर का रहने वाला कमल अपनी पत्नी माया और 7 साल के बेटे आशीष के साथ बिलासपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में किराए पर रहता है। कमल और माया दोनों ही नौकरी करते हैं। कमल रात की शिफ्ट में ड्यूटी पर जाता है, जबकि माया दिन की शिफ्ट में। ऐसे में दोनों बारी-बारी से अपने बच्चे की देखभाल करते हैं। शनिवार को भी माया ड्यूटी पर गई थी और कमल रात की ड्यूटी खत्म करने के बाद सुबह घर आया और हमेशा की तरह सो गया। बेटा आशीष पड़ोस में खेलने चला जाता था। शाम को जब माया घर लौटी तो आशीष नहीं मिला।
ऐसे में उन्होंने कई घंटों तक आशीष की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ऐसे में उन्होंने सोचा कि वह रोज की तरह पड़ोस में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा होगा और गांव में कहीं दूर चला गया होगा। जिसके बाद कमल अपनी ड्यूटी पर चला गया और माया घर के कामों में व्यस्त हो गई। आशीष देर रात तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद माया ने कमल को फोन कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आशीष की तलाश शुरू कर दी।रविवार दोपहर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि केएमपी से लगती ग्रीन बेल्ट में गांव कलवाड़ी के पास एक बच्चे का शव पड़ा है। इस पर तावडू और गुड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची। मामला गुड़गांव के बिलासपुर थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने कमल और माया को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। जिन्होंने उसकी पहचान आशीष के रूप में की। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशीष के शरीर पर चाकू के करीब एक दर्जन वार के शुरुआती निशान मिले हैं।
TagsHaryanaमासूमअपहरणहत्याinnocentkidnappingmurderजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





