
x
Haryana: टोहाना में लोहड़ी की रात हुए सड़क हादसे में घायल छह महीने की बच्ची की वीरवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में थाना शहर पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्घटना में बच्ची सहित पांच लोग घायल हुए थे। बरेजा कार में सवार दो महिला, दो बच्चों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए थे।शिकायतकर्ता मडिया गली निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ गाड़ी में घर लौट रहा था, तभी भाटिया नगर की ओर से आई ब्लैक वेन्यू कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। थाना
शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रामभवन के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए राजस्थान मेडिकल सेंटर भेजा गया। चिकित्सीय दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल दो आरोपियों को काबू किया गया।
आरोपियों की पहचान जींद जिले के कालवन और धमतान साहिब निवासी अमित उर्फ मीत पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना शहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है
TagsHaryanaहादसेघायलबच्चीमौत2 गिरफ्तारHaryanaaccidentinjuredgirldeath2 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





