
x
Haryana हरियाणा: ऑपरेशन सिंदूर के चलते सैनिकों की छुट्टियां रद्द होने के मद्देनजर ड्यूटी पर लौट रहे भारतीय वायुसेना के एक जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 24 वर्षीय जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रास्ते में लिफ्ट मांगने वाली नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज हांसी के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। मृतक जवान के शव को हिसार के आर्मी अस्पताल में भेज दिया गया है जहां उसका पोस्टमार्टम चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसा उपमंडल नारनौंद के गांव मोठ-लोहारी राघो रोड पर हुआ। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान की पहचान गांव लोहारी राघो निवासी कमल कांबोज पुत्र रवि कांबोज के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लोहारी राघो निवासी कमल काम्बोज वर्ष 2022 से भारतीय वायुसेना में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। कमल की पहली पोस्टिंग लद्दाख में थी। 28 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर अपने गांव लोहारी राघो आया था। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर सेना के जवानों की छुट्टियां रद्द होने का संदेश मिलने के बाद वह आज ड्यूटी पर लौट रहा था। कमल को शाम 5 बजे नई दिल्ली से ट्रेन पकड़नी थी।
ड्यूटी पर जाने के लिए कमल अपनी बाइक लेकर घर से हांसी के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव लोहारी राघो के बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां बस का इंतजार कर रही नवविवाहिता कोमल पुत्री सोनू भड़बूजा ने उससे लिफ्ट मांगी। कमल ने कोमल को अपनी बाइक पर बैठा लिया और चल पड़ा। जैसे ही वह गांव मोठ के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और कुचल दिया। इस हादसे में कमल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठी नवविवाहिता भी बुरी तरह घायल हो गई। कोमल के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक जवान की शिनाख्त कर उसके शव को हिसार के आर्मी अस्पताल पहुंचाया, जबकि गंभीर रूप से घायल कोमल को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जवान जवान की मौत से गांव लोहारी राघो में शोक की लहर है। कमल की मौत से पूरे गांव लोहारी राघो में गम का माहौल है।
TagsHaryanaवायुसेनाजवानट्रककुचलामौतHaryanaAir Forcesoldiertruckcrusheddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





