हरियाणा

Haryana: डॉन बनने की चाह में युवक को ब्लेड से काटा, घटना को अंजाम दे आरोपी फरार

Bharti Sahu 2
5 Aug 2024 10:20 AM IST
Haryana: डॉन बनने की चाह में युवक को ब्लेड से काटा, घटना को अंजाम दे आरोपी फरार
x
Haryana हरियाणा: पानीपत में युवक पर ब्लेडनुमा तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां मोहल्ले का ही आरोपी युवक बदमाश बना घूमता है। आरोपी ने मुहल्ले का डॉन बनने के लिए युवक को मौत के घाट उतार दिया।
मृतक की पहचान महावीर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। जो मोबाइल की दुकान पर काम करता है। जीआरपी थाना पुलिस को मृतक के भाई विशाल ने शिकायत देते हुए बताया की राजू और राजन के बीच बहस हो गई थी। राजन दिन बनना चाहता था, जिसका राजू विरोध कर रहा था। इसी बात की रंजिश रखते हुए राजन राजू को पहले भी कई बार धमकियां दे चुका था। रविवार की रात राजू राजन को घर के बाहर अकेला मिल गया। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने राजू पर हमला बोल दिया। राजू पर ब्लेड से 7 बार वार कर उसे लहुलुहान कर दिया। घटनास्थल पर संयोगवश विशाल भी पहुंच गया था।।जिसने देखा की राजन राजू से लड़ रहा था। इसी बीच आरोपी ने हथियार निकला और राजू पर हमला कर दिया। जिससे राजू खून से लथपथ हो गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को शवगृह में रखवाया।
Next Story