
x
Haryana IMD Alert: हरियाणा में ठंड का सितम जारी है। आज मौसम विभाग ने चार जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें से कैथल, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 19 जनवरी से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। इसके आज से ही बादलवाई देखने को मिलेगी। अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में मौसम लगभग साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार (कल) के लिए प्रदेश के कुछ खास हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कल बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 22 जनवरी से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते प्रदेश में कुछ स्थानों पर 22 जनवरी से 24 जनवरी तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
TagsHaryanaIMD Alertठंडयलो अलर्टHaryanaCold waveYellow alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





