Haryana हरियाणा: मंगलवार शाम को गांव बलाना के बस स्टैंड पर एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि व्यक्ति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल आया था। पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद निवासी डीडू खेड़ा, जिला शामली, उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसके भाई सोमपाल (36) की शादी करीब 15 साल पहले सीमा निवासी बलाना से हुई थी। उनके 3 बच्चे हैं, जिनमें 1 लड़की और 2 लड़के हैं। करीब 6 महीने पहले उसका भाई सोमपाल अपने परिवार के साथ समालखा में रहने लगा था।
सोमपाल और उसकी पत्नी सीमा के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 2 दिन पहले विवाद के चलते सीमा अपने मायके बलाना आई हुई थी। मंगलवार शाम को उसे सूचना मिली कि उसके भाई सोमपाल ने बलाना के स्टैंड पर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पानीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
TagsHaryanaपत्नीमायकेवापसपतिखौफनाककदमHaryanawifematernal homereturnhusbandhorrificstepजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





