
x
Haryana हरियाणा: जिले के सच्चा खेड़ा गाँव के पास एक सड़क हादसे में पत्नी और 2 बच्चों के साथ ससुराल जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के बोरा गाँव निवासी हरदेव सिंह (42) गुरुवार शाम अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ कैथल जिले के पिहोया स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। हरदेव की पत्नी अपने भाई को राखी बाँधना चाहती थी, इसलिए हरदेव उनके साथ बाइक पर घर से निकला था। नरवाना से आगे सच्चा खेड़ा के पास हरदेव की बाइक के सामने अचानक एक आवारा पशु आ गया।
हरदेव की बाइक आवारा पशु से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इससे हरदेव समेत चारों सड़क पर गिर पड़े। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए और आसपास के लोगों की मदद से चारों को इलाज के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने हरदेव को मृत घोषित कर दिया। हरदेव की पत्नी का पैर टूट गया है जबकि बेटी मानसी के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। हरदेव के बेटे के चेहरे और पैर पर भी चोटें आई हैं। इस मामले में सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि महिला और बच्चों का इलाज चल रहा है।
TagsHaryanaपशुबाइकटकरानेपतिमौतHaryanaanimalbikecollisionhusbanddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





