
x
हरियाणा: जींद के नरवाना में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने चटनी पीसने वाले पत्थर के मूसल से पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नरवाना शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के भूना निवासी सूरज और उसकी 28 वर्षीय पत्नी नेहा पिछले काफी समय से नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे।
सूरज राजमिस्त्री का काम करता था और नेहा एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी का काम करती थी। शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सूरज ने चटनी पीसने वाले मूसल से नेहा के सिर पर वार कर दिया। इससे नेहा लहूलुहान होकर चारपाई पर गिर गई। इसके बाद सूरज गुस्से में बाहर चला गया। नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। सूरज और नेहा के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच अनबन ही हत्या की वजह लग रही है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है|
TagsHaryanaपतिराक्षसपत्नीमौतHaryanahusbanddemonwifedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





